फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चौपाल में राजस्व विभाग की टीम के न पहुंचने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


विधायक विनय वर्मा ने समस्या समाधान का दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के धेंसा गांव में शुक्रवार आयोजित चौपाल में विधायक विनय वर्मा ने संबंधित अधिकारियों की शत-प्रतिशत मौजूदगी होने की बात कही। विधायक ने चौपाल में राजस्व विभाग की टीम के न आने पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ नौगढ़ को निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न दोहराई जाए। गांव की महिला वेदमती चौधरी ने विधायक के सामने आवास न होने की समस्या उठाई। अन्य ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को बारी-बारी से रखा, जिनके समाधान का भरोसा दिया गया। बीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संचालन के लिए चौपाल लगाई जाती है। एबीएसए धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाई स्कूल में अध्ययन करने वाले छात्रों को 1200 रुपये दिए जाते हैं। अगर किसी को न मिला हो अथवा अन्य कोई समस्या हो तो अवगत कराएं। कृषि विभाग के अरुण कुमार ने किसान सम्मान योजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राघवेंद्र मिश्रा, विजय कुमार, अर्जुन कुमार शुक्ल और लक्ष्मण गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें