बांसी। भाजपा के स्थापना दिवस पर रविवार को विधायक जय प्रताप सिंह ने अपने आवास पर झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना से मंत्रमुग्ध होकर भारत को सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद