फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही से अटकी विकास परियोजनाएं : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की लापरवाही से अटकी विकास परियोजनाएं : विधायक
विज्ञापन

- डीएम और एसडीएम शोहरतगढ़ पर लगाया आरोप, सीएम से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने डीएम व एसडीएम पर विकास योजना के तहत कराए जाने वाले आधा दर्जन से अधिक निर्माण कार्यों के लिए जमीन उपलब्ध न करवाने का आरोप लगाया है। विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव ने डीएम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
शोहरतगढ़ व बढ़नी ब्लॉक में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत विधायक विनय वर्मा के प्रस्ताव पर सात परियोजनाओं के लिए जमीन की आवश्यकता है। प्रशासन से जमीन की मांग के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो विधायक ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर डीएम पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विधायक का आरोप है कि कई बार जमीन उपलब्ध करवाने के लिए डीएम को पत्र भेजकर व फोन से भी आग्रह किया जा चुका है लेकिन डीएम के निर्देश का शोहरतगढ़ एसडीएम द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण दोनों ब्लाकों की सात परियोजनाओं का निर्माण कार्य जमीन के न मिलने पर अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

विधायक के आरोपों पर एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि पहले जो पत्र मेरे पास आया था उसमें विभिन्न परियोजनाओं में आवश्यक जमीन के बारे में कुछ नहीं लिखा था, इसलिए जमीन उपलब्ध नहीं करवाया जा सका। बाद में डीएम का पत्र मिला, जिसके बाद जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें