बांसी। कोतवाली क्षेत्र के कुदारन गांव में शाम को गायब व्यक्ति की रविवार दोपहर गांव के पोखरे में उतराया हुआ शव मिला। क्षेत्र के कुदारन गांव निवासी इंशान अली (42) पुत्र रऊफ शनिवार की शाम घर से निकला और फिर लापता हो गया। देर रात तक परिजन तलाश किए, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह से ही लोग तलाश में लगे थे। दोपहर में गांव के तालाब में शव मिला। मौके पर पहुंचे प्रभारी तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय ने घटना का जायजा लिया। संवाद