फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खनन अधिकारी की गाड़ी पर हमला, चाभी सुरक्षा कर्मियों से छीना

Mon, 10 Jun 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरसन गांव के अमृत सरोवर से मिट्टी निकालकर बेचने की सूचना पर गए थे गए खनन अधिकारी
विज्ञापन


कपिलवस्तु पुलिस को कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के पिपरसन में हो रहे अवैध खनन रोकने लिए रविवार को पहुंची टीम पर हमला कर दिया गया। जेसीबी से सरकारी गाड़ी में ठोकर मार दी। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। जब सुरक्षा कर्मियों ने जेसीबी की चाभी निकाल ली तो खनन कराने वाले दबंगों ने खनन अधिकारी मुकेश मिश्रा के गाड़ी की चाभी सुरक्षा कर्मियों से जबरन छीन लिया। इसके बाद टीम मौके से वापस थाने पर पहुंची और दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


खनन विभाग को सूचना मिली कि पिपरसन स्थित अमृत सरोवर से जेसीबी की मदद से मिट्टी खोदकर बाहर भेजी जा रही है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए वह दोपहर में हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचने वाले थे कि एक जेसीबी जाते दिखी। इनके चालक ने जेसीबी को ओवरटेक कर गाड़ी रोकवाने की कोशिश की तो जेसीबी चालक ने गाड़ी को साइड मार दिया। इसकी वजह से गाड़ी का शीशा टूट गया। गाड़ी में सवार सभी सुरक्षित बचने के लिए गाड़ी से नीचे उतर गए। इसी दौरान एक होमगार्ड ने जेसीबी पर चढ़कर उसकी चाभी निकाल ली। इसे देख गाड़ी में सवार एक युवक नीचे उतरा और अधिकारी के गाड़ी की चाभी होमगार्ड के हाथों से छीन लिया। प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ खनन अधिकारी ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। मामला सत्य पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें