फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन से मिली किशोरी

Thu, 16 Jul 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्हौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरु कर दी। पुलिस के अनुसार पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि 12 जुलाई की दोपहर में शिवशंकर उर्फ कुणाल उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। परिजन ने पूरी रात उसकी तलाश की। अगले दिन सूचना मिली कि किशोरी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। परिजन ने जिसकी सूचना 112 पर दी। मौके पर पुलिस पहुंची और किशोरी को सुरक्षित कैंट थाने पर ले आई। तत्पश्चात परिजन वहां पहुंचे और उसे वापस लाए। थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवादद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें