उसका बाजार। थाना क्षेत्र के भिटिया स्थित रेलवे क्राॅसिंग से आगे मंगलवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान की कोशिश शुरू की है। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। अनुमान है कि गोरखपुर से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के चपेट में आने से इसकी मृत्यु हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह टहलने के लिए क्राॅसिंग के पास गए थे, इसी बीच देखा तो करीब 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। ग्राम प्रधान सतीश चौधरी ने इसकी सूचना गेटमैन और उसका पुलिस को दी। एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि अधेड़ मृतक के पास से पुराने कपड़े, अनावश्यक प्लास्टिक व कागज मिले हैं। संवाद