सिद्धार्थनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार को नगर पंचायत कर्मियों की रैली को पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर पंचायत के वाहनों का काफिला कस्बे के बढ़नी मार्ग, डुमरियागंज व बांसी मार्ग से होता हुआ बिस्कोहर मार्ग पर जाकर समाप्त हुआ। लोगों को जागरूक करने के लिए वाहनों पर साबुन से बराबर हाथ धोएं, मास्क से हाथ मुंह को ढके रहेें, जंगली झाड़ियों की सफाई करने, बच्चों को जेई का टीका लगवाने, पानी की टंकी को ढककर रखने आदि के स्लोगन लिखे बैनर लगाए गए थे। चेयरमैन विकास जायसवाल ने सभी कर्मियों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस दौरान कृष्णा मिश्रा, बलराम मिश्रा, घनश्याम जायसवाल, प्रमोद कुमार, किशन जायसवाल आदि मौजूद रहे।