कंपोजिट विद्यालय कोहडौरा में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
सिद्धार्थनगर। जल जीवन मिशन के तहत शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय संग्रामपुर व कोहडौरा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जल स्वच्छता और पर्यावरण पर छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर को दिखाए। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले को टीम को पुरस्कृत किया गया।
भनवापुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय संग्रामपुर में राज्य पेयजल और स्वच्छता मिशन जल निगम नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सायरीन ने प्रथम, अनशिखा गुप्ता ने द्वितीय, रूपाली ने तृतीय और कंपोजिट विद्यालय कोहडौरा में तरुण चौधरी ने प्रथम, विकास गुप्ता ने द्वितीय व रोशनी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर सफलता हासिल की। टीम लीडर राज्य प्रशिक्षक वैशाली यादव ने प्रत्येक विद्यालय के 12-12 बच्चों को लेकर विद्यालय स्वच्छता समिति का गठन किया, जिसमें 6 बच्चों को मंत्री पद व 6 बच्चों को सदस्यता दिलाकर स्वच्छता का शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान टीम के कार्डिनेटर सुंदरम मिश्र, ट्रेनर मनीषा यादव, विद्यालय इंचार्ज प्रधानाध्यापक गोपेश प्रताप दुबे, अमित कुमार मलिक, सहायक अध्यापक रघुनंदन कुमार, राम कुमार चौधरी, विद्या सागर वर्मा आदि मौजूद रहे।