संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार की अगुवाई में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा के शिवाजी स्काउट दल के स्काउट छात्र और लक्ष्मीबाई गाइड कंपनी की गाइड छात्राओं ने ग्राम पंचायत बूड़ा में नशा मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को नशा मुक्त के प्रति जागरूक किया गया।
बैंडबाजे के साथ कुल 12 स्काउट और 11 गाइड के साथ जागरुकता रैली निकाली गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा निकली रैली बभनी चौराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान जो करेगा नशा, उसका होगा दुर्दशा, हम सबने यह ठाना है, नशा को दूर भगाना, कसम यह खाएंगे नशा को दूर भगाएंगे, जिसने नशा को हाथ लगाया, मौत ने उसको गले लगाया, जैसे नारे लगाए। स्काउट मास्टर महेश कुमार ने टीम के साथ साउंड सिस्टम द्वारा योग नृत्य प्रस्तुत किया।