फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चेहते को कर दिया मेस का वर्क ऑर्डर, बाबू भिड़े तो खुल रही पोल

Mon, 18 Dec 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मेस का चार्ज बदलने के बाद दो बाबुओं को भिड़ने के बाद अंदरखाने की पोल खुल रही है। मेडिकल कॉलेज में नियमों को ताक पर रखकर जिम्मेदारों ने अपने चहेते को मेस का ठेका दे दिया। इसमें पारदर्शी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में मेस का चार्ज बदलने के बाद विभागीय लिपिक अरविंद सिंह एवं आउट सोर्स लिपिक अभिलेष श्रीवास्तव आपस में भिड़ गए थे। उसके बाद दोनों बाबुओं ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे। वैसे तो मेस प्राइवेट है और मेडिकल छात्र-छात्राओं से 3,700 रुपये जमा कराकर मेस संचालित किया जाता है। प्राइवेट मेस में भी मेडिकल कॉलेज से वर्क ऑर्डर जारी हुआ है। चर्चा है कि मेस संचालित करने वाले ठेकेदार से किराया और बिजली बिल भी नहीं लिया जा रहा है। छात्र-छात्राएं मेस का भोजन छोड़ रहे हैं तो व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है।
समिति में नहीं हैं छात्र-छात्राएं
नियम के अनुसार मेस का संचालन छात्र-छात्राओं की समिति के माध्यम से होना है, लेकिन मेस संचालन समिति में प्रोफसर डॉ. विष्णु अध्यक्ष हैं, जबकि डॉ. शिल्पी गंगवार एवं डॉ. चारू मिश्रा सदस्य हैं। एक डॉक्टर ने बताया कि प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए ही मेडिकल कॉलेज मेस संचालित कर सकता है। उसके बाद संचालन की जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं के हाथ में होनी चाहिए और बैंक खाते के माध्यम से शुल्क जमा और भुगतान का कार्य होना चाहिए। ठेकेदार के चयन में विज्ञापन प्रकाशित करके कई ठेकेदारों को आमंत्रित करना चाहिए और जो कम शुल्क में बेहतर नाश्ता, भोजन दें, उसका चयन करना चाहिए, लेकिन 300 छात्र-छात्राओं को मेस का ठेका देने में अंदरखाने में खेल किया गया।
विज्ञापन

मेस संचालन का टेंडर नहीं किया जा सकता है। छात्रों ने ही ठेकेदार को बुलाया है। मेस का संचालन छात्रों की ओर से किया जाता है। इसमें उनकी भूमिका नहीं है। मेस संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. विष्णु है। इस मामले में समिति अध्यक्ष डॉ. विष्णु ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के मामले में प्रभारी प्राचार्य ही जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. एके झा, प्रभारी प्राचार्य, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें