धेंसा-नौगढ़ पंचायत साहा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को सम
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र साहा गांव के शिवमंदिर में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए कुल 30 छात्र-छात्राओं को शुक्रवार शाम फूल माला, मिठाई व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हाईस्कूल में जिले में छठा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र मोहित शुक्ल, रोहित शुक्ल, छात्रा हर्षिता शुक्ला, इंटरमीडिएट की छात्रा दीक्षा पांडेय, सोनी शुक्ला, निशा जायसवाल, राहुल यादव आदि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता गिरजेश शुक्ल उर्फ गुड्डू शुक्ल ने कहा कि परिश्रम व दृढ़ संकल्प से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। सभी छात्र-छात्राएं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े, यही हमारी शुभकामना है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को कड़ी मेहनत करना चाहिए। बिना मेहनत के कोई आगे नहीं बढ़ सकता है। इस दौरान परमात्मा शुक्ल, प्रताप नारायण शुक्ल, ईश्वरदेव शुक्ल, संतोष कुमार, मुन्ना लाल गोंड व अन्य लोग मौजूद रहे।