फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 42 डिग्री तक चढ़ा पारा, सड़कों पर नजर आया धूप का पहरा

Wed, 07 Jun 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर से गोरखपुर मार्ग पर तेज धूप होने से छाया सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में बुधवार को धूप इतनी तल्ख थी कि दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा नजर आया। सड़कों पर दोपहिया और पैदल चलने वाले कम हो गए थे, जबकि बाजारों में भी चहल पहल कम रही। जो लोग निकले भी वे धूप और प्यास से बेहाल नजर आए। अधिकतम तापमान में अचानक डेढ़ डिग्री सेल्सियस उछाल आया और यह 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि आसमान साफ और हवा मध्यम होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को अधिक तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। सुबह सात बजे से ही धूप तेज हो गई। पश्चिमी हवा की अधिकतम रफ्तार 25 किमी प्रति घंटा रहा। हवा मध्यम थी, जबकि रफ्तार अधिक होती तो धूप से बढ़ने वाली गर्मी कुछ कम होती। इस कारण जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम और बुद्धा पार्क में टहलने वाले लोग पहले पहुंचे और सूरज की किरणें तल्ख होने से पहले लौट आए। शहर के तेतरी बाजार और रेलवे स्टेशन रोड स्थित कपड़ा वाली गली में दोपहर में बहुत कम ग्राहक थे, क्योंकि धूप में कम लोग ही घर से बाहर निकल रहे हैं। शाम हुई तो बाजारों में कुछ रौनक नजर आई। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आसमान साफ रहेगा और हवा भी गति भी मध्यम रहेगी। इस कारण दो-तीन दिन तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें