फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पश्चिमी हवाओं से गिर रहा पारा, बढ़ रही ठंड

Fri, 22 Nov 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल के तराई इलाकों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को हवा की रफ्तार कुछ बढ़ी तो कोहरा कम हो गया, लेकिन ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। यहीं कारण है कि शाम होते ही ठंड का अहसास होने लगा। शुक्रवार को सुबह मौसम बेहद ठंडा रहा। हालांकि, दोपहर में लोगों ने गुनगुनी धूप निकली, लेकिन तापमान कम होने से गलन बरकरार रही। अधिकतम तापमान 26.8 व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के कारण माॅर्निंग वॉक करने वाले लोग कम रहे हैं। डाॅक्टर सीनियर सिटीजन व मरीजों को सुबह व रात के समय बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा की रफ्तार बढ़ी है तो न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें