फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हल्लौर कस्बे में आयोजित हुई मरसिया मजलिस

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर में मजलिस ए अजा को संबोधित करते जाकिर जमाल हैदर रिजवी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
हल्लौर कस्बे में आयोजित हुई मरसिया मजलिस
विज्ञापन

डुमरियागंज। हल्लौर कस्बे में मंगलवार को पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातिमा जेहरा की शहादत का गम मनाया गया। जामा मस्जिद, जन्नतुलबकी तथा बड़े इमामबाड़ा, हुसैनिया बाबुल आदि स्थानों पर मरसिया मजलिस आयोजित की गई। फातिमा जेहरा की शहादत का जिक्र सुन अकीदतमंद रो पड़े। अकीदतमंदों ने नौहा मातम कर उन्हें नजराने अकीदत श्रद्धा सुमन पेश किया।
मौलाना तसदीक हुसैन, जमाल हैदर तथा काजिम करबलाई और अजीम हैदर ने कहा कि रसूले खुदा हजरत मोहम्मद साहब की वफात देहांत के बाद उनकी इकलौती बेटी शहजादी फातिमा जेहरा पर इस्लाम के दुश्मनों ने बहुत अत्याचार किया। वह ऐसी महान महिला थीं, जिन्होंने अपने छोटे से जीवन में इस्लाम और इंसानियत के लिए महान कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजलिस के अंत में मौलाना ने फातिमा जेहरा की शहादत को बयान किया। मजलिस से पहले मरसियाख्वानी शाहिद आलम और उनके सहयोगी ने की। मंगलवार देर शाम दरगाह हजरत अब्बास, जन्नतुलबकी, इमामबाड़ा हुसैनिया बाबुलए इमामिया मकतब तथा कई अन्य स्थानों पर फातिमा जेहरा का ताबूत सजाया गया। जहां पर देर रात तक मरसिया मजलिस और नौहा मातम किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें