फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए दिया ज्ञापन

Sun, 22 Sep 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। ग्राम सागर रौजा के ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड को ज्ञापन देकर गांव में लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की है। एक्सईएन को दिए ज्ञापन में ग्राम सागर रौजा निवासी असगर अली, आदर्श कुमार, घनश्याम यादव, ज्ञानमति, दयाराम यादव, सुरेमन व अन्य ने बताया कि उनके गांव में लगा ट्रांसफार्मर लोड अधिक होने से सही ढंग से सप्लाई नहीं दे पा रहा है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगवाया जाए। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समस्या का जल्द निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्टोर रूम से ट्रांसफार्मर आते ही लगवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें