सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उन्होंने परिषदीय शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की डिजिटल उपस्थिति नहीं लिए जाने और कैशलेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने समेत विभिन्न मांग कीं हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, मंत्री अतुल कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष मिर्जा महबूब, विजयेंद्र मिश्र, हरिनारायण शुक्ल, गणेश मिश्र, रवि यादव, दिनेश मिश्र, दिवाकर, सतीश चंद्र त्रिपाठी व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र व मंत्री कलीमुल्लाह मौजूद रहे। संवाद