फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में सदस्यता अभियान चलाने का आरोप

विज्ञापन
चकमझारी प्राथमिक विद्यालय पर सदस्यता अभियान चलाती विधायक सैयदा खातून का वायरल हुआ फोटो। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में सदस्यता अभियान चलाने का आरोप
विज्ञापन

- सपा विधायक सैय्यदा खातून का फोटो वायरल
- विधायक ने कहा, विरोधियों की साजिश
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। सपा विधायक सैय्यदा खातून का सरकारी विद्यालय में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाए जाने का कथित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो प्राथमिक विद्यालय, चकमझारी का बताया जा रहा है। वहीं, विधायक ने सरकारी स्कूल में सदस्यता अभियान चालए जाने की बात को खारिज करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है।
वायरल फोटो के अनुसार बृहस्पतिवार को विधायक सैय्यदा खातून अपने समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के चकमझारी में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान के लिए गई थीं। वायरल फोटो में वह अपने समर्थकों के साथ प्राथमिक विद्यालय में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में सदस्यता अभियान चलाने के आरोप में विधायक सैय्यदा खातून ने कहा की पार्टी का सदस्यता अभियान चकमझारी गांव में चलाया जा रहा था। देर शाम करीब साढ़े पांच बजे बारिश होने के कारण वह अपने लोगों के साथ बारिश से बचने के लिए बंद स्कूल के बरामदे में आकर खड़ी हो गई थीं। विपक्षियों ने बदनाम करने के लिए फोटो खींचकर वायरल कर दिया। इस संबंध में बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मामले की जांच करवाकर, साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें