फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ब्राह्मण समाज के हर घर से बनाए जाएंगे सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यालय से संगठन चला गांव की ओर अभियान की शुरुआत की गई। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज के हर घर से एक सदस्य बनाया जाएगा। संगठन चला गांव की ओर अभियान के माध्यम से संगठन को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

महासभा के श्याम सुंदर पांडेय व जिलाध्यक्ष पंडित सुधीर पांडेय उर्फ फरसा बाबा ने कहा कि अभियान के तहत जिले के सभी गांवों का भ्रमण किया जाएगा। अभियान के तहत समाज को जागरूक करते हुए संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। शहर के अटल नगर वार्ड से निकली यात्रा को श्याम नारायण चौबे ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला प्रवक्ता महेश द्विवेदी, बर्डपुर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, विजय पांडेय और आचार्य वासुदेव पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें