सिद्धार्थनगर। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में रात में सर्द हवा के चलने से गलन बढ़ गई है। ऐसे में दिन में हो रही धूप अब बेअसर साबित हो रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
मंगलवार की रात में कोहरे के साथ गलन बढ़ गई है, रात में 10 बजे के बाद धना कोहरा छाने से गाड़ियां रेंगने लगीं। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मौसम में और गलन बढ़ गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 26.3 एवं न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह शाम गलन बढ़ने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सुबह में लोग धूप निकलने के बाद लोग बाजार में निकल रहे है, जबकि सूरज ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है। सुबह शाम की सर्द हवा से गलन बढ़ गई है। दिन में तेज धूप निकलने के बाद लोग लोगों को राहत मिल रही है।