फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी : सांसद

विज्ञापन
अर्बन पीएचसी नौगढ़ पर कोरोना बूस्टर डोज लगवाकर शुभारंभ कराते सांसद जगदंबिका पाल। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी : सांसद
विज्ञापन

- मेगा कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना समेत विभिन्न संक्रमित बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है, इसलिए सभी लोगों को जागरूक होकर टीकाकरण कराना चाहिए। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने पीएचसी नौगढ़ पर मेगा कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए कहीं।
एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि करोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। इससे बचाव के लिए प्रिकॉशन डोज लेना बहुत आवश्यक है, यह कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा करती है। इस दौरान सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल, भाजपा प्रभारी रामजीवन प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, डॉ. ऊजेर अतहर, डॉ. डीके चौधरी डॉ. प्रशांत मौर्या, डॉ. नमिता शुक्ला डीएमसी यूनिसेफ अमित शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार बेंवा सीएचसी पर 1,500 लोगों ने टीके लगवाए। इस दौरान पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, चिकित्सा अधीक्षक श्रवण तिवारी, लवकुश ओझा, डॉक्टर प्रिंस विश्वास, बीसीपीएम वीरेंद्र यादव, दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रिंस पांडेय, रेखा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी इटवा में बूस्टर डोज का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी की मौजूदगी में सांसद प्रतिनिधि ओपी तिवारी ने किया। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बूस्टर डोज लगवाया। इस दौरान विकास जायसवाल, कृष्णा मिश्रा, सुनील पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें