कपिलवस्तु। सीमाई क्षेत्र के दस किलोमीटर तक के गांव के लोगों को आपरेशन कवच के तहत प्रशासन ने सुरक्षा समिति की गठन कर सीमा सुरक्षा में मदद की मानचित्र तैयार किया है। इसमें ग्राम प्रधान को अध्यक्ष वा अन्य को सदस्य बनाया गया है। रविवार को कोतवाली में सीओ सदर मयंक द्विवेदी कि अध्यक्षता में सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। सीओ ने पहले सभी गांव के सदस्यों की उपस्थिति को जांचा, जिसमें कुछ सदस्य का मृत्यु हो गया। इसको सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और एसएसबी सीमा पर सुरक्षा को लेकर सक्रिय है, लेकिन दो आंखों की सापेक्ष हजारों आंख वाली सुरक्षा अहम होगी। इसलिए आप हमारे सहयोग अपनी और देश की सुरक्षा के लिए सूचना प्रदान करें। कोई संदिग्ध गांव घूमता हो, कहीं सुनसान जगह पर रह कर समय बिताता हो तो आप उसे अदृश्य न करें। उसकी जानकारी लें, संदिग्ध दिखने पर प्रशासन को सूचित करें। संवाद