सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय, प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में ऑक्सीजन से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर ऑक्सीजन प्लांट के नोडल ऑफिसर सह नोडल ऑफिसर, इंजीनियर, अन्य टेक्नीशियन, ऑपरेटर के साथ बैठक हुई। इसमें ट्राॅमा सेंटर में ऑक्सीजन व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया।इसमें सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर एमसीएच में कोविड काल में प्राप्त हुआ 45 लीटर क्षमता का मिनी ऑक्सीजन प्लांट को ट्राॅमा सेंटर में शिफ्ट करने तथा 45 लीटर के दो मिनी ऑक्सीजन प्लांट को लेबर वार्ड से जोड़ने के लिए निर्देशित किया। संवाद