खुनुवां। खुनुवां पुलिस पर लगे आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ निवर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में खुनुवां कस्बे में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि खुनुवां कस्बे के व्यापारियों की समस्याओं व पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करता हूं। व्यापारियों का उत्पीड़न हर हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को बदनाम करने वाले ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सीताराम चौधरी, रवि तिवारी, दिनेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, अनिल कसौधन, राम सजीवन गिरी, हरी पटवा, जयराम चौरसिया, शिवरतन, राकेश, सुनील आदि मौजूद रहे। संवाद