सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली में एक अक्तूबर को आयोजित महारैली में प्रतिभाग करने को लेकर अटेवा ने बैठक की। प्रदेश संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ला ने कहा कि जिले से से लगभग 500 की संख्या में शिक्षक कर्मचारी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर रणनीति बनाई गई है। पेंशन शंखनाद रैली में जाने के लिए ट्रेन व बसों का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए पहले से ही टिकट की बुकिंग भी कर्मचारियों ने कर ली है। यह रैली कर्मचारियों का भविष्य तय करेगा। इस दौरान राकेश कुमार वर्मा, अमृतलाल, आफताब आलम, प्रेम चन्द्र, पवन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।