फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की पराली से बनाया जाएगा बायो एनर्जी गैस : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की पराली से बनाया जाएगा बायो एनर्जी गैस : सांसद
विज्ञापन

- बोले- गैस एनर्जी प्लांट की स्थापना के लिए भूमि की आवश्यकता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में भारत सरकार के एनटीपीसी टीम के साथ सांसद एवं अधिकारियों ने बैठक कर बॉयो गैस एनर्जी पर चर्चा की।
सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने कहा कि जनपद के किसानों से पराली खरीद कर उससे बायो एनर्जी गैस का उत्पादन किया जाएगा। इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी।
सांसद ने बताया कि विद्युत उत्पादन के लिए 200 मेगावॉट सोलर पावर प्लांट, सैनिक स्कूल एवं बायो गैस एनर्जी प्लांट की स्थापना के लिए लगभग 500 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। जनपद के तालाब सागर, झील जहां पर पूरे वर्ष भर पानी रहता है, वहां पर सर्वे कर पॉवर प्लांट लगाने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, एजीएम एनटीपीसी एसके तिवारी, डीजीएम एनटीपीसी सौरभ गुप्ता, डीजीएम एनटीपीसी राजीव भट्ट, इंजीनियर वेस्ट टू एनर्जी हिमांशु फ्लोरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें