सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान करौदा मसीना छात्राओं को बीएड द्वितीय वर्ष का रिजल्ट वितर
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के घोषित बीएड द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान करौदा मसिना के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है।
विद्यालय की छात्रा मीनाक्षी चौबे ने 82.42 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान, अर्चना मिश्रा व प्राची पाठक ने संयुक्त रूप से 81.5 प्रतिशत पाकर द्वितीय स्थान व ज्योतिका मिश्रा ने 80.5 प्रतिशत लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर संस्थान की प्रबंध निदेशिका डॉ. सुशीला सिंह ने कहा कि बेहतर शिक्षा ही संस्थान का उद्देश्य है। इस दौरान चेयरमैन इं ओपी सिंह, उप-प्राचार्य शैलेंद्र कुमार चौबे, डीएन यादव व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।