सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ सीएचसी पर शुक्रवार को हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका गोरखपुर की तरफ से निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 137 मरीजों में कैंसर संबंधित लक्षण की जांच कर दवएं दी गईं। डॉ. सचिन ने कहा कि कैंसर जागरूकता अभियान के तहत इस स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, संगिनी एवं आशा कार्यकर्ताओं को कैंसर लक्षण का प्रशिक्षण तथा इलाज के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ. अजय श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरजी सिंह, रानी त्रिपाठी, प्रतिमा शर्मा, राजेश गुप्ता, अंकित पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद