फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य में गेट नहीं बनने से दवा दुकानदारों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संयुक्त जिला अस्पताल के पास स्थित मेडिकल स्टोर्स के सामने बनाए जा रहे बाउंड्रीवाल में किनारे गेट बनाए जाने का दवा कारोबारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। दुकानदारों ने शनिवार को डीएम से मिलकर मुख्य गेट बीच मेें बनवाए जाने की मांग की है। दवा कारोबारी इंद्र यादव, राजेश गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, शुभ नाथ, शिवकुमार, संतोष, नबी मोहम्मद, गोपाल के मुताबिक जनपद सृजन के बाद जिला अस्पताल समेत अन्य विभागों के लिए भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया था। तत्कालीन सरकार ने प्रत्येक परिवार से एक को नौकरी देने की घोषणा की थी। बावजूद 30 वर्ष बीत गए किसी को नौकरी नहीं मिल सकी। इस दौरान जीविकोपार्जन के लिए जिला अस्पताल से सटी शेष जमीन में मकान बनाकर योग्यता के आधार पर मेडिकल स्टोर चलाया जा रहा है। अब बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है। एक गेट खोलने के लिए अनुमति भी दी गई थी लेकिन यह एक किनारे पर बनाया जा रहा है जो कि अनुचित है। इससे 99 प्रतिशत दुकानदारों का व्यवसाय चौपट हो जाएगा। यदि मध्य मेें गेट बनेगा तो सभी दुुकानदारों को इसका लाभ मिलेगा। सभी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें