संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज के छात्र पहली बार वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित करेंगे। छात्र फेस्टिवल में मेजबान समेत पांच मेडिकल काॅलेज के छात्र व छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। बस्ती, गाजीपुर, बहराइच और फतेहपुर मेडिकल काॅलेज के छात्रों ने प्रतिभाग करने की संस्तुति प्रदान की है।
14 अक्टूबर को पांच दिवसीय स्टूडेंट फेस्ट (छात्र उत्सव) का शुभारंभ होगा। इसमें छात्रों की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित होगी। बैंड पार्टी भी अपनी प्रस्तुतिकरण देगी। छात्र व छात्राएं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। क्रिकेट व बैडमिंटन समेत कई इनडोर और आउटडोर खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। नगर के प्रमुख प्रतिष्ठान अपने स्टाल लगाएंगे। छात्रों के सामूहिक भोज में जनप्रतिनिधि के साथ नगर के प्रतिष्ठित नागरिक प्रतिभाग करेंगे। 19 अक्टूबर को इसका समापन होगा। कार्यक्रम में कल्चरल इवेंटस, स्पोर्ट्स व गाला नाइट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।