डुमरियागंज तहसील रोड पर मीट-मछली मार्केट के निर्माण को लेकर भूमि का निरीक्षण करते पूर्व विधायक र?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
डुमरियागंज में मीट-मछली मार्केट का होगा निर्माण
डुमरियागंज। नगर पंचायत के तहसील रोड होते हुए पुराने भट्ठा के निकट मीट-मछली मार्केट (मंडी) के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ एसडीएम कुणाल सिंह और ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव ने मीट-मछली मंडी के लिए चयनित की गई भूमि का निरीक्षण किया। एसडीएम ने तहसीलकर्मियों से जमीन का सीमांकन करके निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन को निर्देश दिया।
अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि मीट मछली मार्केट मे दुकानदारों के लिए प्रकाश, पेयजल और पंखे की व्यवस्था रहेगी। जमीन का सीमांकन होने के बाद जल्द ही स्टीमेट बनाकर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा, लिपिक हसन ताकिब, अर्पित दुबे तथा महंत मिश्रा, शत्रुघ्न आदि मौजूद रहे।