फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फैमिली मेंबर बने एमबीबीएस छात्र, परिवार का करेंगे देखभाल

Mon, 22 May 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज के एमबीबीएस के 50 छात्रों ने सदर तहसील के महुलानी गांव के 10 घरों को गोद लिया है। हर घर पर पांच छात्र पूरे परिजनों की देखभाल करेंगे। जरूरत पड़ने पर उपचार के अलावा अस्पताल में भर्ती कराएंगे।
विज्ञापन


माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्रों ने डाक्टर नीलम सहायक आचार्य कम्यूनिटी मेडिसिन की अगुवाई में उसका ब्लाक के ग्राम महुलानी में प्रधान की मौजूदगी में 10 घर को गोद लिया। अब इस घर की स्वास्थ्य संबंधित देखभाल छात्र करेंगे। दरअसल डाक्टरी की पढ़ाई के दौरान छात्रों को हर विधि में पारंगत किया जाता है। ताकि वह डाॅक्टर बनने के बाद लोगों की बोली-भाषा आसानी से समझ कर उनका सही से इलाज कर सकें। इसी उद्देश्य से रविवार को उसका ब्लाक के महुलानी गांव पहुंचे एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने पहले दिन 10 घर को गोद लिया। सोमवार को 10 घर को और गोद लिया जाएगा। इस घर के पूरे परिजन की इलाज व परेशानी छात्र सुनेंगे और उसका निस्तारण कराएंगे। इस दौरान डाक्टर हसमतुल्लाह, डॉ निमम मौर्या, हिमानी बघेल, अभिषेक, दिवाकर जायसवाल, मयंक सिंह, अनुष्का,आलोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें