फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक मार्च से होगी एमबीबीएस दूसरे वर्ष की परीक्षा

Thu, 22 Feb 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष के एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं की परीक्षा एक मार्च से शुरू होगी। जिसके लिए कॉलेज ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी से आयोजित वार्षिक परीक्षा को लेकर मेडिकल कॉलेज पूरी तरह से तैयारी कर ली है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय वर्ष की परीक्षा का समय सारणी निर्धारित कर दी है। परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। द्वितीय वर्ष के सभी विषयों का कोर्स भी पूरा करा दिया गया है।
परीक्षा को लेकर सभी छात्र-छात्रा पूरी तरह से तैयार हैं। इस बार वार्षिक परीक्षा सीसीटीवी के निगरानी में होगी। जिसका मानिटरिंग सीधे यूनिवर्सिटी से होगी। द्वितीय वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने के लिए पूरी तरह से जूट जाने के लिए कह दिया गया है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने पर छात्र-छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्र अपने पढ़ाई पर ध्यान दे। जिससे उन्हें परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें