फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आठ अगस्त से शुरू होगी एमबीबीएस परीक्षा

Fri, 12 Jul 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-100 छात्र छात्रा परीक्षा में लेंगे भाग, सीसी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे एमबीबीएस प्रथम सत्र के छात्र-छात्राओं की परीक्षा आठ अगस्त से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर कोर्स पूरा करवाने व अन्य कार्यों को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर अभी से तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, परीक्षा सीसी कैमरे की निगरानी में होगी। मेडिकल कॉलेज के प्रथम सत्र में 100 छात्र-छात्रा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रो. राजेश मोहन, प्राचार्य ने बताया की विश्वविद्यालय के पूर्व निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा को सफल बनाने के लिए प्राचार्य ने सभी फैकल्टी को कार्य योजना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा से पूर्व 20 जुलाई तक सभी फैकल्टी को कोर्स पूरा करवाने के भी निर्देश भी दे दिए गए हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षा को नकल विहीन करवाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा से पूर्व सभी कोर्स पूरा होने से छात्रों को परीक्षा के समय कोई भी असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें