फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चित्रगुप्त धाम मंदिर में सामूहिक पूजन आज

Wed, 15 Nov 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चित्रगुप्त धाम मंदिर में बुधवार को सामूहिक पूूजन का आयोजन किया गया है। कायस्थ समाज के लोग दोपहर एक बजे पूजन में शामिल होकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा करेंगे।
विज्ञापन

कायस्थ समाज के लोग दिवाली से ही लेखनी का प्रयोग करना बंद कर देते हैं। उसके बाद यम द्वितीया के दिन सादे पेपर पर श्रीसीताराम लिखकर लेखनी का शुरुआत करते हैं। कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष लाल आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया की यह परंपरा पूर्वजों के समय से ही चला आ रही है। हर वर्ष अपने आराध्य देव चित्रगुप्त की पूजा करने के लिए अमावस्या से ही अपनी लेखनी को विराम दे दिया है, उसके बाद यम द्वितीया के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा करके सादे कागज पर श्रीसीताराम लिखकर गंगा में प्रवाहित करेंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी कायस्थ समाज के लोगों से अपील की है कि दोपहर एक बजे चित्रगुप्त धाम मंदिर पहुंचकर अपने आराध्य देव की अराधना करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें