फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वट सावित्री व्रत रखकर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना की

Fri, 19 May 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ कस्बे में वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। ज्येष्ठा कृष्ण पक्ष अमावस्या के अवसर पर शुक्रवार सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की। शोहरतगढ़ के तमाम स्थानों पर महिलाओं ने वट वृक्ष के पास विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

क्षेत्र के शोहरतगढ़ कस्बा स्थित रामजनकी मंदिर, शिवबाबा मंदिर, गोलघर सहित चिल्हिया, कौवा, मुड़िला बुजुर्ग, टेकनार, कटया, बेलवा, महदेवा, मलपार, खुरहुरिया, पल्टादेवी में महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करतीं दिखीं। पूजा के थालों में पूजा की सामग्री के साथ सुहाग की सामग्री चूड़ी, बिन्दी, सिंदूर, महावर आदि रखकर वट वृक्ष के पास पहुंची वहां पर महिलाओं ने जल चढ़ाकर विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर सुहाग की सामग्री अर्पित की साथ ही बरगद के पेड़ पर कच्चा धागा लपेट कर परिक्रमा पूर्ण करने के बाद वट वृृक्ष से भेंट कर पूजा का समापन किया। पं. रामभेज मिश्र ने वट वृक्ष सावित्री व्रत के महत्व को बताते हुए कहा कि इस व्रत को सबसे पहले सावित्री ने अपने पति सत्यवान की लंबी आयु के लिए किया था। इसलिए इसे वट सावित्री व्रत कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें