तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला शर्की गांव के टोला ब्रह्मपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के पिता ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर पीएम करवाने की मांग की है। पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के कठेला शर्की ग्रामपंचायत के ब्रह्मपुर टोले के रहने वाली नसरीन खातून (30) पत्नी अशरफ की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता आफताब आलम निवासी नदवालिया थाना क्षेत्र समय माता कठेला ने थाने पर तहरीर देकर अपनी पुत्री की मौत को संदिग्ध बताते हुए लाश का पीएम करवाने मांग किया है। विवाहिता की मौत पर लोगों ने दबी जुबान से हत्या का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत सीढ़ी से गिरने से हुई है। पिता की तहरीर पर लाश को पीएम के लिए भेजा गया है। संवाद