फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

Wed, 10 Apr 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाना थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लोटन। मोहना क्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी अमिरुनिसा पत्नी महबूब अली ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट व प्रताड़ित करने के साथ घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अमिरुनिसा ने मोहाना थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि उसका निकाह पांच साल पहले महबूब अली पुत्र वाजिद अली के साथ हुआ था। पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक शादी में सारे सामान दिए थे। ससुराल जाने के बाद से ही बाइक की मांग करते चले आ रहे थे। जिसको लेकर आए दिन मारते पीटते व प्रताडि़त करते हैं। तहरीर देकर मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहाना जीवन त्रिपाठी कहना है कि मुझे अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें