फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अतिक्रमण हटाने के लिए किया गया चिह्नांकन

Sun, 08 Jun 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटखोली में सरकारी गड्ढे पर हुए अतिक्रमण का उच्च न्यायालय के आदेश पर रविवार को चिह्नांकन किया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव के साथ राजस्व टीम ने अतिक्रमण का चिह्नांकन कर 15 दिन के अंदर हटाने का निर्देश दिया। पटखौली गांव के उत्तर में स्थित एक सरकारी गड्ढे पर गांव के कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कर जेसीबी से चिह्नांकन किया। इसके बाद सभी कब्जाधारकों को 15 दिन के अंदर कब्जे को हटाने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि यदि अतिक्रमण नहीं हटा तो प्रशासन स्वयं हटवा देगा। इसके बाद गड्ढे की जमीन का सीमांकन किया गया।
इस अवसर पर लेखपाल भानू प्रताप सिंह, एसआई रामाज्ञा प्रसाद, कैलाश भारती, हेड कांस्टेबल सुरेंदर यादव, अरविंद कुमार, ग्राम प्रधान फिरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें