बकरीद पर्व को लेकर बांसी में सजी बकरों की बाजार। संवाद
बांसी। ईद उल अजहा (बकरीद) नजदीक आते ही इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को कस्बे के रानीगंज बाजार में बकरों की मंडी लगी। यहां काफी संख्या में बकरे बिकने के लिए आए। इस दौरान 60 हजार रुपये में एक बकरा बिका है। बताते चलें कि मंगलवार या बुधवार की शाम अरबी माह जिलहिज्जा बकरीद का चांद निकलेगा। चांद की दसवीं तारीख से तीन दिन तक बकरीद मनाई जाएगी। इस अवसर पर इस्लाम धर्म के मानने वाले लोग पैगंबरे इस्लाम हजरत इब्राहीम की सुन्नत के अनुसार जानवरों की कुर्बानी देते हैं। इसलिए बकरीद त्योहार नजदीक आते ही बकरों की बिक्री बढ़ जाती है। रानीगंज बाजार में सोमवार की सुबह से ही सैकड़ों बकरे बिकने के लिए आए। बकरों की कीमत उनके वजन और खूबसूरती से लगा रहे थे। संवाद
ध