सिद्धार्थनगर। जनपद में संचालित कीटनाशक की दुकानों के थोक, फुटकर विक्रेता एवं कंपनी अपनी दुकानों का पंजीकरण आईपीएमएस पोर्टल www.ipms.gov.in वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से समय से करा लें। यह जानकारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी रवि शंकर पांडेय ने दी है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण संबंधी समस्या के लिए विक्रेता, डीलर, विनिर्माता कार्यालय से संपर्क करें। यदि किसी भी कीटनाशक विक्रेता का IPMS पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण न होने पर संबंधित विक्रेता पर कीटनाशी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। संवाद