जोगिया। कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ी राप्ती के ककरही घाट पर सोमवार दोपहर को मछली पकड़ने गया एक व्यक्ति डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर और एनडीआरएफ टीम को बुलाकर डूबे व्यक्ति की तलाश में जुट गई है, लेकिन अभी तक उसे तलाश नहीं सकी है। ककरही निवासी धुव्र चंद पुत्र नरेश (40) नदी में मछली पकड़ने गए हुए थे, जो नदी में डूब गया। जोगिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डूबे व्यक्ति की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं। संवाद
त