फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर झंडेनगर के पास से दबोचा
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। बाग में खेलने गई पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर सदर पुलिस ने क्षेत्र के झंडेनगर बाईपास से दबोच लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शहर से सटे एक गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार शाम सदर पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि गर्मी की वजह से उसकी पांच वर्षीय बेटी दादी के साथ गांव के ही बाग में चली गई थी। जहां पड़ोस का एक युवक पहुंचा और बेटी को खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट अन्य धारा में केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद ही फरार था, उसे पकड़ने के लिए छापा मारा जा रहा था। इसी बीच शनिवार को सूचना मिली की आरोपी क्षेत्र के झंडेनगर के पास है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें