टेंपो की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बर्डपुर। सदर थाना क्षेत्र स्थित मधुबेनिया चौराहे पर टेंपो की चपेट में आकर 55 वर्षीय संतराम की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को संतराम अपनी दुकान के सामने खड़े थे। उसी दौरान तेज गति से आ रहे एक टेंपो ने उनको चपेट में ले लिया।
संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग संतराम को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।