फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्षशील थे मलिक कमाल यूसुफ : माता प्रसाद

विज्ञापन
डुमरियागंज ब्लाक परिसर में मलिक कमाल यूसुफ के निधन पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते विधायक मा? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
संघर्षशील थे मलिक कमाल यूसुफ : माता प्रसाद
विज्ञापन

डुमरियागंज। पूर्व मंत्री व डुमरियागंज से पांच बार विधायक रहे मलिक कमाल यूसुफ के निधन पर बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व इटवा के विधायक माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि उन्होंने एक संघर्षशील साथी को खो दिया है। वे हमेशा समस्याओं के निदान की चर्चा करते रहते थे। उनका जीवन समाज सुधारक के रूप में बीता। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के पूर्व कुलपति प्रो. अख्तरुल इस्लाम वासे ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में जनता से जुड़कर कार्य किया। समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। उन्होंने तहसील क्षेत्र में कई स्कूल-कालेजों की स्थापना की। कार्यक्रम को सपा नेता रामकुमार उर्फ चिंकू यादव, कांग्रेस के सच्चिदानंद पांडेय, भाजपा के अजय पांडेय, डॉ. अखलाक हुसैन, घिसियावन यादव, दिनेश पांडे, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अतीक उर रहमान, रामप्रकाश गौतम आदि ने संबोधित किया। ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी व डॉ. अशफाक अहमद ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें