कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते डीएम डाॅ. राजागणपति आर, सीडीओ जयेन्द्र
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डाॅ. राजागणपति आर. ने विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पीडी को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में जो आवास बनने योग्य हैं उन्हें बनाया जाए। लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से आवास बनाने के लिए निर्देशित किया जाए। प्रत्येक ग्राम में खेल मैदान बनाया।
डीएम ने डीसी मनरेगा को निर्देश देते हुए कहा कि कच्चा काम बरसात के बाद ही होगा। इसके साथ ही मानव दिवस में कार्य की प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। लेबर व मटेरियल की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए। विद्यालयों में मिड-डे शेड का निर्माण कराया जाए। अमृत सरोवर के निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन ग्रामों में खेल मैदान के लिए भूमि नही मिल रही है संबंधित उपजिलाधिकारी से संपर्क कर भूमि चिह्नित कराएं। इसके अलावा अन्नपूर्णा भवन का निर्माण भी मनरेगा से कराया जाए।
इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसी मनरेगा संदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे।
बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने बीएसए व बीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वह भ्रमणशील रहकर नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें। बच्चों के नामांकन में प्रगति नही हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सात दिन के अंदर प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया। अभिभावकों को प्रेरित कर बच्चों को विद्यालय में पढ़ने के लिए शत प्रतिशत नामांकन कराएं। प्रत्येक 15 दिन में प्रगति की समीक्षा बैठक होगी। डीबीटी में सबसे खराब प्रदर्शन विकास खंड भनवापुर का था, जिस पर नाराजगी जताते हुए बच्चों का शत प्रतिशत आधार फीडिंग कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया मौजूद रहे। संवाद