फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर हरियाली की रक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पौधरोपण कर हरियाली की रक्षा का लिया संकल्प
विज्ञापन

डुमरियागंज। भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को तहत नगर पंचायत डुमरियागंज में भाजपा के जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में पौधरोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। साथ ही हरियाली की रक्षा का संकल्प लिया।
डुमरियागंज नगर के बूथ संख्या 200 व 202 पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान भाजपा के सेक्टर संयोजक बच्चा राम पासवान, बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश विश्वकर्मा, राजू कन्नौजिया, मनोहर, राधेरमण अग्रहरि, पहुना पासवान, शिव पकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत भारतभारी के लोहरौली में मां काली के स्थान पर पूर्व जिला विस्तारक माधवेंद्र मिश्र ‘मोनू’ के नेतृत्व में पंच पल्लव के पौधे रोपे गए। इस दौरान धरती को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। भाजपा के पूर्व जिला विस्तारक माधवेंद्र मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पौधरपण कार्यक्रम भी उसी का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि एक वृक्ष 10 पुत्रों के समान होता है और साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षित होता है। इसलिए सभी सभी लोग कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। इस दौरान भाजपा के बूथ अध्यक्ष महेश मिश्र, आशीष गौतम, हिमांशु श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, आलोक, महेंद्र, पवन, अनिल आदि मौजूद रहे।
पूर्व विधायक ने सोनाहटी चौराहे पर किया पौधरोपण
भारतभारी। भाजपा डुमरियागंज मंडल के सोनाहटी चौराहे पर डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। पूर्व विधायक ने पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना की और लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की। इस मौके पर सोनाहटी ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश उर्फ चंद्र चौधरी, धर्मेश पांडेय, प्रेम पांडेय, हरी निवास, पिंटू शर्मा , केशव प्रसाद, दुखहरण प्रसाद, सुखराज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

पौधरोपण कर मनाया सेवा पखवाड़ा
सिद्धार्थनगर। भाजपा युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को पौधरोपण किया। शहर के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में विभिन्न प्रजातियों के पौध रोपित किए गए। इस दौरान युवा मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा, नगर अध्यक्ष जतिन चौबे, रामस्वरूप अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष विकास पांडेय, राहुल गुप्ता, अभिषेक पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें