फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए लोगों को करें जागरूक

Mon, 19 Jun 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित सीएचसी, सिरसिया में सोमवार को एएनएम व सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधीक्षक डाॅ. शैलेंद्रमणि ओझा एएनएम व सुपरवाइजरों से कहा कि तपती लू और हीटस्ट्रोक से बचने के लिए लोगों को अधिक पानी पीने की सलाह दें। गांव में धात्री महिलाओं को दस्त नियंत्रण के उपचार के बारे में जानकारी देने के साथ उन्हें स्तनपान कराने की भी सलाह दें। जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलने की सलाह दें और लू से बचाव के लिए सिर को ढक कर रखें। इस दौरान रागिनी, तारा मिश्रा, विमला गुप्ता, आख्या पांडेय, रेशमा, विनय कुमार, यागेंद्र, प्रिंस पांडेय, अश्वनी अग्रहरि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें