फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पशुओं को ठंड से बचाव का करें बेहतर इंतजाम

Thu, 04 Jan 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र के राफिया चक भारतभारी स्थित गोशाला का अपर निदेशक पशुपालन विभाग बस्ती डॉ. एमपी सिंह ने मंगलवार देर शाम निरीक्षण किया। पशुओं की नियमित देखभाल और स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निदेशक पशुपालन विभाग बस्ती डॉ. एमपी सिंह रफिया चक भारतभारी गोशाला पहुंचे। यहां पर उन्होंने मौजूद गोवंशीय पशुओं सहित सभी मवेशियों को ठंड से बचाव के लिए काउकोट पहनाने तथा अलाव की व्यवस्था करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान वहां पर 20 पशु मौजूद मिले। डॉक्टर एमपी सिंह ने गौशाला पर मौजूद कर्मी से पशुओं को पानी चारा समय से देने और उनके स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहने की बात कही। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अजय पांडेय, डॉक्टर महेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें