सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने यातायात के नियमों का पालन कराने का निर्देश दिए। साथ ही यातायात कार्यक्रम की समीक्षा भी की। चिह्नित ब्लैक स्पाॅट वाले स्थलों का टीम गठित कर निरीक्षण कर वहां पर संकेत बोर्ड आदि लगवाने के निर्देश दिए।
डीएम पवन अग्रवाल ने यातायात नियमों की जानकारी जनता को कैम्प लगाकर दिए जाने के निर्देश दिए। विद्यालय के वाहनों के फिटनेस की जांच कराने के भी निर्देश दिए। बिना परमिट के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिए। कहा कि मुख्यत: सड़क दुर्घटना लापरवाही के कारण होती है। एआरटीओ को निर्देश दिए कि ओवर लोडिंग गाड़िया नहीं चलनी चाहिए। छूटे हुए सड़कों पर सफेद पट्टी और स्पीड ब्रेकरों पर भी सफेद पट्टी लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाए, तीन सवारी न चले, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
सीओ क्षेत्राधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क के किनारे अतिक्रमण एवं सड़क व ढाबो के किनारे भारी वाहन हटवाने का निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बच्चों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिए। एनएच से लिंक रोड पर संकेतांक बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। एआरएम रोडवेज से बस चालकों के हेल्थ परीक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की। बचे हुए चालकों का हेल्थ परीक्षण कराने के निर्देश दिए। दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, डीआईओए सोमारू प्रधान, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
स्वच्छता के प्रति जागरुक किया
सिद्धार्थनगर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू के तहत बुधवार को शोहरतगढ़ में एजेंसी न्यू जेनेसिस दिल्ली की तरफ से ओडीएफ से ओडीएफ प्लस की ओर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान संघ जिलाध्यक्ष पवन मिश्र, बीडीओ ओम प्रकाश गुप्ता की मौजूदगी में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता मेला, ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक कर आईईसी मटेरियल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से खुले में शौच मुक्त भारत बनाने एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद